भारत के जूनियर मुक्केबाजों ने अजरबेजान में हुए छठे हैदर अलीयेव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
शनिवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में 15 वर्षीय शिव थापा ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पर कब्जा जमाया जबकि देवेंद्रसिंह ने 48 किग्रा वर्ग में कांस्य जीता। भारत ने 14 टीमों और 128 मुक्केबाजों की इस प्रतियोगिता में पाँच सदस्यीय टीम भेजी थी।
विश्व कैडेट प्रतियोगिता के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले विकास यादव ने टूर्नामेंट में 57 किग्रा वर्ग में शिरकत की थी, लेकिन उन्हें पहले दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा।
यह 16 वर्षीय मुक्केबाज राष्ट्रमंडल युवा खेलों में बेहतर नतीजे के लिए अपने वजन को 50 किग्रा तक लाने में जुटा है। इसके अलावा विकास खत्री (52 किग्रा) और अनिल कुमार (60 किग्रा) को भी प्रतियोगिता से खाली हाथ लौटना पड़ा।
नेहरा ने अब तक जो सात मैच खेले हैं उनमें उन्होंने दस विकेट लिए हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार वह 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं और मुंबई इंडियन्स की रणनीति का अहम हिस्सा हैं।
|