भारत की पाँच सदस्यीय टीम 24 मई से एक जून तक ताइपेई में होने वाली आईएबीएफ आमंत्रण प्रेसिडेंट्स कप मुक्केबाजी में हिस्सा लेगी।
टीम के पाँचों मुक्केबाज बीजिंग ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। इनके नाम हैं जितेन्दर (51 किलो), अखिल (54 किलो), लकडा (57 किलो), विजेन्दर (75 किलो) और दिनेश (81 किलो)।
ताइपेई के बाद ये मुक्केबाज दो से 22 जून तक प्रशिक्षण सह प्रतियोगिता के लिए जर्मनी रवाना होंगे। इस समय यहाँ राष्ट्रीय खेल संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे पाँच अन्य मुक्केबाज भी वहाँ पहुँचेंगे।
मुख्य राष्ट्रीय कोच जीएस संधू और क्यूबा के विशेषज्ञ बीआई फर्नान्डीस इस दौरे में टीम के साथ जाएँगे।
|