भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 33वें स्थान पर बरकरार है। फिटनेस समस्या के कारण टेनिस से दूर सानिया पिछले सप्ताह पर इसी पायदान पर थी। युगल रैंकिंग में भी उसने 19वाँ स्थान कायम रखा है। भारत की दूसरी सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी सुनीता राव एक पायदान खिसककर 158वें स्थान पर आ गई। शीर्ष तीन खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेल्जियम की जस्टिन हेनिन रूस की मारिया शारापोवा और सर्बिया की अना इवानोविच पहले तीन स्थान पर है। एटीपी युगल रैंकिंग में भारत के महेश भूपति 10वें लिएंडर पेस 25वें और रोहन बोपन्ना 51वें स्थान पर हैं।
|