दो हार के बाद लगातार दो जीत किसी भी कोच के लिए सुखद अनुभव होगा, लेकिन एके बंसल की नजर में सोमवार को अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम के खिलाफ भारत का प्रदर्शन भयावह था।
बंसल इस बात से निराश थे, लेकिन मध्यांतर के समय 5-1 की बढ़त बनाने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में तीन गोल खाए और बेल्जियम के खिलाफ यहाँ मुश्किल से 6-4 से जीत दर्ज कर सका।
बंसल ने कहा यह एक भयावह जीत है। हमें दूसरे हाफ में इतने गोल नहीं करने देने चाहिए थे। ये इतने अधिक थे कि एक समय ऐसा लगा, मानो हम मुकाबला हार जाएँगे।
मुझे खेद है कि हमारे खिलाड़ी विशेषकर फॉरवर्ड उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हम मानसिक दृढ़ता में पिछड रहे हैं। इस मुकाबले के सकारात्मक पक्षों के बारे में कोच ने कहा कि टूर्नामेंट में अच्छी स्थिति के लिए हमें जीत की जरूरत थी। हम जीते और तीन अंक काफी मायने रखते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं सामान्यतः आक्रमण के लिए तीन फारवर्ड लगाता हूँ। उनके आक्रमण करने वाले मिड फील्डरों से काफी मदद मिलती है। इस तरीके से पहले हाफ में इतने सारे गोल दागना सकारात्मक पक्ष है।
|