मैनचेस्टर यूनाइटेड ने विगान एथलेटिक को 2-0 से हराकर अपना प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब बरकरार रखा।
मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी से गोल किया। दूसरा गोल स्थानापन्न खिलाड़ी रयान गिग्स के नाम रहा।
यूनाइटेड ने सत्र का समापन 87 अंकों के साथ किया। वह दूसरे स्थान पर रहे चेल्सिया से दो अंक आगे रहे, जिसने स्टेमफोर्ड ब्रिज में बोल्टन वांडरर्स के साथ अपना मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
मैनचेस्टर यूनाइटेड का यह दसवाँ प्रीमियर लीग खिताब है।
|