मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वर्जिनिया जाएगी फुटबॉल टीम  
भारतीय अंडर 19 फुटबॉल टीम 4 से 8 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली एएफसी चैम्पियनशिप के अंतिम चरण की तैयारियों के लिए जुलाई में एक माह के लिए अमेरिका का दौरा करेगी।

भारतीय टीम ने एएफसी क्वालीफिकेशन राउंड में जीत दर्ज की थी। एक मई को शुरू हुए शिविर में 34 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इसमें से 24 खिलाड़ियों की छँटनी कर एक जुलाई को अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया के लिए भेजा जाएगा। अमेरिका से लौटने के बाद टीम उज्बेकिस्तान जाने से पहले जर्मनी इंग्लैंड या फिर पुर्तगाल का संक्षिप्त दौरा कर सकती है।

भारत को कठिन गुप में रखा गया है। वह चार अक्टूबर को एशियाई पावर हाउस दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

इसके बाद छह अक्टूबर को ग्रुप ए के शीर्ष पर रहने वाली सीरिया टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। तीसरा और अंतिम मैच आठ अक्टूबर को इंडोनेशिया के खिलाफ खेला जाएगा।
और भी
भारत की अर्जेंटीना के हाथों शर्मनाक हार
पूनिया का शानदार प्रदर्शन
शेयर बाजार लगती है चैम्पियनशिप-आनंद
शिव कपूर 53वें स्थान पर
थामस, उबेर कप को लेकर विवाद
दोस्ताना मैच खेलेगी फुटबॉल टीम