मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूनिया का शानदार प्रदर्शन  
बीजिंग ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारत की चक्का फेंक एथलीट कृष्णा पूनिया ने यहाँ हार्टनेल जूनियर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही यूएसएटीएफ डिस्कस डेवलेपमेंट सीरीज की तीसरी प्रतियोगिता में 63.74 मीटर से अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

31 वर्षीय पूनिया यहाँ 1976 ओलिंपिक स्वर्ण पदकधारी अमेरिका के चक्का फेंक एथलीट मार्क विल्किन के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।

इस बीच विकास गौड़ा मौसम की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वे 64.83 मीटर से ग्रुप बी में दूसरे और सभी एथलीटों में पाँचवें स्थान पर रहे। वे अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 13 से.मी. से पिछड़ गए।

पुरुषों में गर्ड कैंटर और महिलाओं में स्टेफनी ट्रैफटन ने क्रमशः 71.88 मीटर और 66.71 मीटर से स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
और भी
शेयर बाजार लगती है चैम्पियनशिप-आनंद
शिव कपूर 53वें स्थान पर
थामस, उबेर कप को लेकर विवाद
दोस्ताना मैच खेलेगी फुटबॉल टीम
पेस दूसरे राउंड में भी हारे
गुलाटी अंतरिम महासचिव नियुक्त