मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर बाजार लगती है चैम्पियनशिप-आनंद  
भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि विश्व चैम्पियनशिप उन्हें शेयर बाजार की तरह लगती है, क्योंकि इसमें भावनाओं के आदान-प्रदान के अलावा परिणाम की अनिश्चितता लगातार बनी रहती है।

आनंद अक्तूबर में अपने विश्व चैम्पियनशिप खिताब का बचाव रूस के ब्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ खेल कर करेंगे।

पिछले साल सितंबर में विश्व चैम्पियन बने आनंद ने कहा कि वे जर्मनी के बान में क्रैमनिक के खिलाफ होने वाले टूर्नामेंट का दबाव महसूस नहीं कर रहे है, क्योंकि यह मैच प्ले प्रारूप में खेला जाएगा।

उन्होंने कहा मैंने विज्क आन जी में अपना पहला मुकाबला गँवा दिया था। फिर दो महीने बाद 5-6 मुकाबले ड्रा किए, इसलिए यादें और अनुभव होना बहुत महत्वपूर्ण है। बड़े शतरंज टूर्नामेंट का अहसास भी काफी अहम है।

देश में एनआईआईटी माइंड चैम्पियन्स एकेडमी 2008-09 सीरीज की शुरुआत के मौके पर आनंद ने कहा कि आपको बड़े मैचों का तनाव याद रहता है।

यह शेयर बाजार की तरह होता है, क्योंकि मुकाबले का परिणाम किसी भी तरफ हो सकता है, इसलिए भावनाएँ, चिंता, अनुभव और सभी चीजें काफी अहम हो जाती हैं।

आनंद ने कहा कि विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष खिलाड़ी होने के बावजूद उन्हें दूसरे वरीय क्रैमनिक के खिलाफ कोई फायदा नहीं मिलेगा।

यह सिर्फ आनंद बनाम क्रैमनिक का मुकाबला होगा। आपको भूलना पड़ता है कि आप एक विश्व चैम्पियन हैं और मुकाबला विश्व चैम्पियन बनाम एक चुनौती करने वाले के बीच नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मैंने तैयारी शुरू कर दी है और अक्टूबर तक उनका निश्चित कार्यक्रम है।
और भी
दोस्ताना मैच खेलेगी फुटबॉल टीम
पेस दूसरे राउंड में भी हारे
गुलाटी अंतरिम महासचिव नियुक्त
तेजस्विनी को मिली सरकारी नौकरी
ईशा-मिकी के बीच खिताबी मुकाबला
और अब जगमीत ने दी खली को चुनौती