मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिव कपूर 53वें स्थान पर  
दिल्ली के गोल्फर शिव कपूर ने यूरोपीय टूर के इटालियन ओपन के पहले राउंड में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया, जिससे वे भारतीय संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर रहे।

उन्होंने फ्रंट नाइन होल में बर्डी बोगी से अपने राउंड की शुरुआत की। इसके बाद चौथे पाँचवें और नौंवे होल में शॉट लगाया, लेकिन वे छठे होल में शॉट गिरा बैठे। इससे उनका स्कोर दो अंडर का था।

उन्होंने वापसी करते हुए 14वें में बर्डी की, लेकिन 17वें होल में बोगी से स्कोर बराबर हो गया। इससे 70 के राउंड में उनका स्कोर दो अंडर रहा। पेराग्वे के मार्को रूएज और इंग्लैंड के रास मैकगोवान ने आठ अंडर 64 का समान स्कोर बनाया। इससे ये दोनों सँयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड के मार्क फोस्टर दक्षिण अफ्रीका के हेनिन ओटो और स्काटलैंड के मार्क वारेन इनसे एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

चोपड़ा संयुक्त 35वें स्थान पर-भारतीय मूल के स्वीडिश खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा फ्लोरिडा में 95 लाख डालर इनामी राशि की प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दौर के बाद संयुक्त 35वें स्थान पर हैं।

चोपड़ा ने शुरुआत में बर्डी लगाने के बाद बोगी किया। नौवें फ्रंट पर उन्होंने दूसरे होल में बर्डी लगाया, लेकिन आठवें होल में बोगी कर दिया।
और भी
थामस, उबेर कप को लेकर विवाद
दोस्ताना मैच खेलेगी फुटबॉल टीम
पेस दूसरे राउंड में भी हारे
गुलाटी अंतरिम महासचिव नियुक्त
तेजस्विनी को मिली सरकारी नौकरी
ईशा-मिकी के बीच खिताबी मुकाबला