भारतीय फुटबॉल टीम आगामी सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए चीनी ताइपे के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगी।
सैफ चैम्पियनशिप तीन जून से मालदीव और श्रीलंका में खेली जाएगी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने चीनी ताइपे की टीम को नुमाइशी मैच खेलने के लिए बुलाया है।
पहला मैच 24 मई को गोवा में और दूसरा 27 मई को चेन्नई में खेला जाएगा।
|