लिएंडर पेस और पॉल हेनले की जोड़ी दूसरे राउंड में हार के साथ ही रोम मास्टर्स टेनिस से बाहर हो गई।
आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के पेस और ऑस्ट्रेलिया के हेनले को मेरियूज फर्स्टन और मार्सिन मटकोव्स्की की पोलैंड की जोड़ी ने 4-6, 6-3, 10-6 से हराया।
पेस और हेनले ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट जीत लिया, लेकिन फिर पोलैंड की जोड़ी ने मैच पर पकड़ बनाते हुए उन्हें हरा दिया।
महेश भूपति और उनके जोड़ीदार मार्क नोल्स को भी बुधवार को दूसरे राउंड में ही शिकस्त झेलना पड़ी थी।
|