मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुलाटी अंतरिम महासचिव नियुक्त  
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के उपाध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर बलदेव राज गुलाटी को इस संस्था का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है।

महासंघ के अध्यक्ष हरभजनसिंह ने भेजे एक ई-मेल में कहा कि निवर्तमान महासचिव बलबीरसिंह भाटिया के व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस्तीफे के चलते गुलाटी को महासचिव पद का प्रभार सौंपा गया है।

महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद गुलाटी ने कहा कि महासंघ में पिछले पाँच दशकों से विभिन्न पदों पर काम करने के बाद महासचिव पद की नियुक्ति से मुझे खुशी महसूस हो रही है।

गुलाटी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की निगरानी समिति तथा महाराष्ट्र प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष भी हैं।
और भी
तेजस्विनी को मिली सरकारी नौकरी
ईशा-मिकी के बीच खिताबी मुकाबला
और अब जगमीत ने दी खली को चुनौती
फेडरर क्वार्टर फाइनल में दाखिल
सेरेना क्वार्टर फाइनल में पहुँचीं
सोढी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड