महाराष्ट्र सरकार ने मशहूर निशानेबाज तेजस्विनी सावंत को राज्य के खेल विभाग में सरकारी नौकरी का तोहफा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 50 मीटर की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता तेजस्विनी को राज्य सरकार ने वर्ष 2006 में ही सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।
तेजस्विनी ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूँ मुझे अपने करियर पर ध्यान देने के लिए यह नौकरी बहुत जरुरी थी। उनके पिता रविन्द्र सावंत ने कहा कि तेजस्विनी को राज्य के खेल विभाग में प्रथम श्रेणी की नौकरी मिली है।
|