शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की ईशा लखानी तथा चौथी वरीयता प्राप्त जापान की मिकी मियामूरा बीएसएनएल-केरल ओपन अंतरराष्ट्रिय महिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
ईशा ने सेमीफाइनल में हमवतन साना भाम्बरी को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि मिकी कोरिया की मिन हुआ यू को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर खिताबी दौर में दाखिल हुईं।
पहला सेट आसानी से जीतने वाली मिकी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा, मगर तीसरे सेट में उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए उन्हें 6-2 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
|