मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेरेना क्वार्टर फाइनल में पहुँचीं
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी जस्टिन हेनिन को जर्मन ओपन टेनिस के तीसरे राउंड में गुरूवार को यहां दिनारा सफीना के हाथों 7-5, 3-6, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

फ्रेंच ओपन चैम्पियन बेल्जियम की हेनिन यह मैच जीत जातीं तो क्वार्टर फाइनल में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाडी सेरेना विलियम्स के खिलाफ कोर्ट में उतरतीं लेकिन 13वीं वरीयताप्राप्त रूस की सफीना से हार के कारण वह इस मौके को गँवा बैठीं।

पाँचवीं वरीयताप्राप्त अमेरि‍का की सेरेना ने 11 वीं वरीयता वाली पोलैंड की एग्निस्का रादवांस्का को 6-3, 6-1 से हराया। पिछली चैम्पियन और दूसरी वरीयताप्राप्त सर्बिया की एना इवानोविच ने ऑस्ट्रिया की साइबिल बामर को कडे़ संघर्ष में 7-5, 4-6, 6-4 से पराजित किया।

हेनिन ने सफीना के खिलाफ अपने पिछले पाँचों मैच जीते थे। मगर सात बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन हेनिन का खेल इस मैच में फीका रहा और उनकी सर्विस आठ दफा टूट गई। फेडरर का अगला मुकाबला चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक से होगा।

स्तेपानेक ने पेरू के क्वालिफायर खिलाड़ी लुइस होर्ना को 6-4, 1-6, 6-3 से हराया। देविदेन्को पर सनसनीखेज जीत दर्ज करने वाले 14वीं वरीयताप्राप्त रोब्रेडो को अब एंडी रोडिक के खिलाफ उतरना होगा। छठी वरीयता प्राप्त अमेरि‍का के रोडिक ने इटली के साइमन बोलेली को 7-6, 6-3 से हराने में कामयाबी हासिल की।

22 साल की सफीना निर्णायक सेट में 5-0 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थी मगर हेनिन ने तीन मैच प्वाइंट बचाने के बाद उनकी सर्विस तोड़ दी। फिर अगले गेम में उन्होंने अपनी सर्विस भी गँवा दी और इस तरह सफीना ने मैच जीत लिया।

इवानोविच क्वार्टर फाइनल में 10 वीं वरीयता प्राप्त हंगरी की एग्नेस जावे के सामने उतरेंगी। एग्नेस ने आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की मैरियन बार्टोली को 7-5, 7-5 से पराजित किया। तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 15वीं वरीयता वाली यूक्रेन की एलोना बोंडारेंको ने 1-6, 6-2, 6-2 से धूल चटा दी।

सातवीं वरीयताप्राप्त रूस की एलेना देमेनतिएवा ने अपनी हमवतन वेरा दुशेविना को 7-5, 6-3 से हराया। देमेनतिएवा अब सर्बिया के येलेना यानकोविच से खेलेंगी। चौथी वरीयता प्राप्त यानकोविच ने रूस की मारिया किरिलेन्को को 6-2, 6-2 से परास्त किया।

बोंडारेन्को का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेलारूस की विक्टोरिया अजारेन्का से होगा जिन्होंने अर्जेन्टीना की गिसेला दुलको पर 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की।
और भी
सोढी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारतीय हॉकी को सँवारेगी पंजाब सरकार
मैं किसी साजिश में शामिल नहीं-कार्वाल्हो
चीन की नजरें थामस और उबेर कप पर
बीजिंग में भारत की खराब शुरुआत
रीयल मैड्रिड ने बनाया नया रिकॉर्ड