मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोढी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारत के रंजन सोढी डबल ट्रैप में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बावजूद पाँचवें स्थान पर रहे जबकि फॉर्म पाने की जुगत में जुटे हमवतन राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने अमेरिका के केरविले में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में सातवाँ स्थान हासिल किया।

सोढी ने 150 में से 145 (49,48,48) का स्कोर बनाया। इससे वे राठौड़ के 2005 में बैंकाक में बने 150 में से 144 के स्कोर में सुधार करने में सफल रहे।

सोढी ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन वे इसमें 50 में 38 का स्कोर ही बना सके और पाँचवें स्थान पर रहे।

राठौड़ ने 140 (47,47,46) का स्कोर बनाया। वे अमेरिका और रूस के दो अन्य निशानेबाजों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे, लेकिन टाई शूट के बाद एथेंस ओलिंपिक का रजत पदकधारी सातवें स्थान पर रहा।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव राजीव भाटिया ने यहाँ कहा कि विक्रम भटनागर 130 के स्कोर से 19वें स्थान पर रहे, जबकि मोहम्मद असब ने 136 और अजय मित्तल ने 126 का स्कोर बनाया।
और भी
भारतीय हॉकी को सँवारेगी पंजाब सरकार
मैं किसी साजिश में शामिल नहीं-कार्वाल्हो
चीन की नजरें थामस और उबेर कप पर
बीजिंग में भारत की खराब शुरुआत
रीयल मैड्रिड ने बनाया नया रिकॉर्ड
बढ़त के बावजूद भारत हारा