मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय हॉकी को सँवारेगी पंजाब सरकार
राष्ट्रीय खेल हॉकी की दुर्दशा से चिंतित पंजाब सरकार ने इसे पटरी पर लाने के लिए राष्ट्रीय टीम का प्रायोजक बनने की इच्छा जताई है।

राज्य के सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीरसिंह बादल ने कहा कि हॉकी उनके व्यक्तिगत एजेंडे में शामिल है। उन्होंने आगामी चार वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीम को सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने का राज्य सरकार से आग्रह किया है।

पिछली बार पंजाब सरकार ने 1975 में भारतीय हॉकी टीम की तैयारियों का प्रायोजन किया था और टीम उस वर्ष क्वालालंपुर में विश्व कप जीती थी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरण बैंस ने भी इस बात की पुष्टि की कि पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारतीय हाकी टीम को तैयार करने के लिए इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय हॉकी की बिगड़ती स्थिति से मुख्यमंत्री काफी आहत हैं और देश के गौरव इस खेल को पटरी पर लाने के लिए हरसंभव सहायता करने को तैयार हैं।
और भी
मैं किसी साजिश में शामिल नहीं-कार्वाल्हो
चीन की नजरें थामस और उबेर कप पर
जीव गोल्फ रैंकिंग में टॉप पर
बीजिंग में भारत की खराब शुरुआत
रीयल मैड्रिड ने बनाया नया रिकॉर्ड
बढ़त के बावजूद भारत हारा