जोकिम कार्वाल्हो ने दोहराया कि वह किसी साजिश में शामिल नहीं हैं और उन्होंने तीन खिलाड़ियों तथा टीम मैनेजर को अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोका।
चार देशों की दो प्रतियोगिताओं में टीम के कोच की भूमिका निभाने के बाद ऑस्ट्रेलिया से लौटे कार्वाल्हो ने कहा कोई भी खिलाड़ी अपने स्वार्थ के लिए देश के हित के खिलाफ नहीं जाता। जब मैं अपने देश के लिए खेला करता था, तब से ही विवादों से दूर रहा हूँ।
उन्होंने कहा खिलाड़ियों को अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट में खेलने से रोकने का आरोप मुझ पर लगाने से पहले चयन समिति के सदस्यों को अपने तथ्यों को स्पष्ट कर लेना चाहिए।
इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कार्वाल्हो ने तुषार खांडेकर, बलजीतसिंह और समीर बाक्सला तथा टीम मैनेजर आरके शेट्टी को अजलन शाह ट्रर्नामेंट के लिए मलेशिया के इपोह जाने की जगह स्वदेश लौटने के लिए कहा।
|