मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन की नजरें थामस और उबेर कप पर
लिन डान और उसकी मित्र झी झिंगफांग की अगुवाई में चीन की बैंडमिंटन टीम ओलिंपिक शुरू होने से पहले थामस और उबेर कप जीत कर अपनी अपना पूर्ण दबदबा कायम रखना चाहेंगे।

चीनी बैंडमिंटन दल के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि उसे ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने से रोकने का किसी और टीम में दम नहीं है। खासकर तब जबकि यह महाकुंभ इस उनके देश में हो रहा है, लेकिन इंडोनेशिया में रविवार से होने जा रही इस टीम चैम्पियनशिप में उसे मेजबान कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

चीन ने विश्व के नंबर एक लिन डान की नेतृत्व में पिछले दोनों थामस कप जीते है। वहीं चीन की टीम में तीसरी वरीय बाओ चुनलाई और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी चेन जिन भी शामिल है और वे यह कप तीसरी बार जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

इंडोनेशिया अकेला ऐसा देश है, जो चीन को बैंडमिंटन में चुनौती देने की क्षमता रखता है। उसने रिकॉर्ड 13 बार थामस कप जीता है। उसके पास इस समय ओलिंपिक चैम्पियन तौफिक हिदायत जैसा मजबूत खिलाड़ी हैं और इस बार उसे घरेलू कोर्ट पर खेलने का भी लाभ मिलेगा।
और भी
जीव गोल्फ रैंकिंग में टॉप पर
बीजिंग में भारत की खराब शुरुआत
बढ़त के बावजूद भारत हारा
जस्टिन हेनिन की आसान जीत
भूपति दूसरे राउंड में हारे
राजपूत ने विश्व चैम्पियन बिंद्रा को हराया