मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बढ़त के बावजूद भारत हारा
अजलन शाह कप में न्यूजीलैंड 4-3 से विजयी
संदीपसिंह की हैट्रिक बेकार गई और भारत 2-0 से बढ़त बनाने के बाद अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 3-4 से हार गया।

टीम में वापसी करने वाले संदीप ने तीनों पेनल्टी कॉर्नर भुनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में दो गोल करके पूरे अंक अर्जित किए।

न्यूजीलैंड के लिए एंड्रयू हैवर्ड, साइमन चाइल्ड, फिलीप बरोज और गारेथ ब्रुक्स ने गोल दागे। भारत की शुरुआत अच्छी रही और संदीप ने दो पेनल्टी कॉर्नर भुनाकर उसे 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हैवर्ड ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल करके भारत की बढ़त कम की। इसके बाद चाइल्ड के गोल से स्कोर 2-2 हो गया।

दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड का दबदबा रहा। फिलीप और ब्रुक्स ने लगातार गोल कर टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम कोई भी मैदानी गोल नहीं कर सकी, लेकिन इस सत्र में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। संदीप ने एक बार फिर अचूक निशाना लगाया, लेकिन कीवी टीम की बढ़त को भारत अंत तक कम नहीं कर सका।
और भी
जस्टिन हेनिन की आसान जीत
भूपति दूसरे राउंड में हारे
राजपूत ने विश्व चैम्पियन बिंद्रा को हराया
नडाल के विजय अभियान को फरेरो ने रोका
भारत-पाक में हो सकती है हॉकी श्रृंखला
एवरेस्ट पर पहुँची ओलिंपिक मशाल