संजीव राजपूत ने जर्मनी के हनोवर में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी स्पर्धा के दस मीटर एयर राइफल वर्ग में अपने हमवतन अभिनव बिंद्रा को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
राजपूत ने लगातार पाँच परफेक्ट सिरीज में 100, 100, 100, 100, 100 और 98 का स्कोर बनाया। क्वालीफिकेशन राउंड में उनका स्कोर 598 और फाइनल में 102.8 रहा।
बिंद्रा ने क्वालीफिकेशन में 594 और फाइनल में 103.1 अंक लेकर रजत पदक हासिल किया। हाल ही में बीजिंग विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के गगन नारंग ने 693.7 का स्कोर बनाया और वह आठवें स्थान पर रहे।
राजपूत बिंद्रा और गगन ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। तीनों ने मिलकर 1800 में से 1785 अंक बनाए। जर्मनी ने रजत और स्विट्जरलैंड ने कांस्य पदक जीता।
|