भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) की नवनियुक्त तदर्थ समिति बीजिंग ओलिंपिक खेलों के बाद पाकिस्तान के साथ टेस्ट श्रृंखला आयोजित करने की कोशिशों में जुटी है।
पाकिस्तान हॉकी महासंघ के प्रवक्ता अलताफ सबीर ने यहाँ कहा कि तदर्थ समिति घरेलू और विदेशी श्रृंखला की संभावना पर पीएचएफ के साथ चर्चा कर रही है।
सबीर ने कहा कि हमने उनसे कहा कि पाकिस्तान इस श्रृंखला को लेकर काफी उत्साहित है, क्योंकि इससे दोनों देशों को नए खिलाड़ियों को अवसर देने और प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का मौका मिलेगा।
|