मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीजिंग ओलिंपिक की टिकटें बिकीं
बीजिंग में घरेलू दर्शकों के लिए ओलिंपिक टिकटों की बिक्री आज एक महीने पहले समाप्त हो गई।

आयोजन समिति ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि करोड़ों लोगों ने बैंकों पर लाइनें लगाकर बची हुई 13.8 लाख टिकटें खरीद ली, जिससे यहाँ और हांगकांग में होने वाली घुड़दौड़ की सभी सीटें भर चुकी हैं।

सिर्फ शंघाई शेनयांग तियांजिन और क्विनहुआंगडो में होने वाले ओलिंपिक फुटबॉल मैचों के लिए टिकट घरेलू खरीदारों के लिए अब भी उपलब्ध हैं। बिक्री का समय नौ जून तक खत्म होगा।

बीजिंग ने अपने घरेलू दर्शकों के लिए कुल 70 लाख टिकट का 75 फीसदी हिस्सा आवंटित किया था। बाकी बचा हिस्सा विदेशों में प्रत्येक देश के राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति को उपलब्ध कराया गया है।

टिकटों को खरीदने के लिए सोमवार को बैंक ऑफ चाइना में काफी लोगों का हुजुम पंक्ति में लगा हुआ था, लेकिन प्रशंसकों और अधिकारिक मीडिया ने बढ़ती माँग के कारण लंबी देरी की शिकायत दर्ज की।
और भी
सही दिशा में अभ्यास करना जरूरी-भूटिया
हॉकी टीम की भाग्य बदलने की कोशिश
पाँच सदस्यीय एथलेटिक दल रूस जाएगा
खिताब की रक्षा करने उतरेंगे घई
फुटबॉल में भारत 151वें स्थान पर
एवरेस्ट के करीब है ओलिंपिक मशाल