गत विजेता गौरव घई कल से यहाँ शुरू हो रहे पाइन वैली बीजिंग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में जापानी खिलाड़ियों की मजबूत चुनौती को तोड़कर अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगे।
पिछले साल यहाँ एशिया टूर का तीसरा खिताब जीतने वाले घई ने कहा कि यहाँ वापस आना शानदार है। किसी ऐसी प्रतियोगिता में दोबारा आना जिसे मैं पहला जीत चुका हूँ, बेहतरीन होता है।
घई को एशियाई टूर के चोटी के खिलाड़ियों कोरिया के नोह सुंग युल, एशिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी थोंगचेई जेदी और थावोर्न विराटचंट स्कॉट हेंड स्थानीय खिलाड़ी जांग लियान वेई के अलावा जापान के तेतसुजी हिरातसुका कतसुमासा मियामोटो हिरोयुकी फुजिता और सुशी इशिगाकी से कड़ी टक्कर मिलेगी।
|