दुनिया भर के खेलप्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले सचिन तेंडुलकर डब्ल्यूडब्लयूई के हीरो द ग्रेट खली के मुरीद हैं और उन्होंने इन दिनों भारत दौरे पर आए खली को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग का मैच देखने का न्यौता भी दिया है।
खली ने खास बातचीत में कहा कि सचिन ने मुझे बुलाया है लेकिन मुंबई में समय मिलने पर ही मैं मैच देखने जा सकूँगा। यहाँ मेरा कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसमें पूरा मैच देखने के लिए समय मिलना मुश्किल है।
सचिन से अपनी मुलाकात को यादगार बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इतना बड़ा क्रिकेटर मुझसे खुद आकर मिला। सचिन के बच्चे अर्जुन और सारा दोनों खली के फैन है और खली ने उन्हें अमेरिका आकर डब्ल्यूडब्ल्यूई मैच देखने का न्यौता भी दिया है।
|