उत्तरप्रदेश सरकार ने ओलिंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले एथलीटों को 30 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
राज्य के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने बताया कि ओलिंपिक खेलों की व्यक्गित स्पर्द्धा में रजत और काँस्य पदक जीतने वाले एथलीटों को भी पुरस्कार दिए जाएँगे।
उन्होंने कहा कि रजत पदक विजेता एथलीट को 20 लाख रुपए जबकि काँस्य पदक विजेता एथलीट को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों, विश्व कप के व्यक्तिगत में स्वर्ण जीतने वाले एथलीट को 15 लाख, रजत जीतने वाले को दस लाख एवं काँस्य जीतने वाले आठ लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इसी क्रम में टीम स्पर्धाओं में ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 15 लाख, रजत जीतने वाले को 12 लाख और काँस्य जीतने वाले को 10 लाख रुपए दिए जाएँगे।
इसी तरह राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों, एफ्रो एशियाई खेलों और विश्व कप में स्वर्ण जीतने वालों को दस लाख रुपए, रजत जीतने वालों को आठ लाख रुपए तथा काँस्य जीतने वाले एथलीट को छह लाख रुपए नकद दिए जाएँगे।
|