पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) की तरह ही बाकी निष्क्रिय खेल संगठनों को भी भंग करके उनके कामकाज के संचालन के लिए तदर्थ समितियों का गठन किया जाना चाहिए।
आजाद ने कहा कि निष्क्रिय खेल संगठनों को भंग किए जाने और तदर्थ समितियों के गठन से खेलों और खिलाड़ियों के विकास को बल मिलेगा।
गौरतलब है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पिछले दिनों आईएचएफ को भंग करके इसके कामकाज के संचालन के लिए एक तदर्थ समिति बनाने की घोषणा की थी। आजाद ने कहा कि सभी खेल संगठनों के कामकाज की सरकारी स्तर पर समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर बिहार के क्रिकेटरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के क्रिकेटर करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई से बिहार क्रिकेट संघ को मान्यता नहीं मिलने के कारण यहाँ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
|