मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओलिंपिक की टिकट बिक्री में परेशानी
खेलप्रेमी कतार में लगने को मजबूर
ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली के ठीक होने के दावों के बीच बीजिंग ओलिंपिक खेलों के लिए टिकटों की बिक्री पर परेशानियों का साया फिर पड़ने लगा है।

तीसरे राउंड के तहत सोमवार को बॉक्सिंग, फुटबॉल, बेसबॉल तथा कुश्ती समेत 16 खेलों के लिए 13 लाख 80 हजार टिकट जारी किए जाने थे, मगर उनकी बिक्री में दिक्कतें होने लगी हैं।

इंटरनेट पर संदेशों के जरिए लोग ऑन लाइन टिकट खरीदने के दौरान भुगतान के लिए फाइनल पेमेंट पेज तक नहीं पहुँच पाने की शिकायत कर रहे हैं। वे लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर टिकट खरीदने को मजबूर हैं। उनके मुताबिक ऑन लाइन टिकट खरीदने की कोशिश करना समय की बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं है।

ओलिंपिक आयोजन समिति के पास इसका कोई जवाब नहीं है। इससे पहले बीजिंग ओलिंपिक टिकटिंग सेंटर के पूर्व निदेशक को भारी माँग की वजह से ऑन लाइन प्रणाली के ध्वस्त हो जाने के बाद पद से हटा दिया गया था।
और भी
नडाल ने जीता लगातार चौथा खिताब
सानिया एक पायदान गिरीं
भूपती-पेस को पहले दौर में बाय
स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने माफी माँगी
अटवाल संयुक्त 16 वें स्थान पर
मुक्केबाजों के प्रति उदासीन रवैया-देवराजन