मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नडाल ने जीता लगातार चौथा खिताब
राफेल नडाल अपने हमवतन स्पेन के ही डेविड फेरर की कड़ी चुनौती को रविवार को यहाँ 6-1, 4-6, 6-1 से तोड़ते हुए बार्सिलोना ओपन टेनिस का लगातार चौथा खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

शीर्ष वरीय नडाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तीन बार तोड़ते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया,लेकिन इसके बाद वे खेल की रफ्तार को बरकरार नहीं रख सके और फेरर को पलटवार करने का मौका दे दिया।

दूसरी वरीयता प्राप्त फेरर ने दूसरे सेट के शुरुआती गेम में ही नडाल की सर्विस तोड़ दी। इसके बाद नडाल ने भी उनकी सर्विस तोड़ मुकाबला 4-4 से बराबरी पर ला दिया, लेकिन फेरर ने एक बार फिर उनकी सर्विस तोड़ते हुए मैच को तीसरे सेट में पहुँचा दिया।

तीन बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने पिछले दो हफ्तों में यह पहला सेट गँवाया था, इसलिए तीसरे सेट की शुरुआत में वे काफी चिंतित दिखाई दिए।

हालाँकि 21 साल के नडाल के लिए सेट की शुरुआत अच्छी रही और दूसरे गेम में प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ते हुए उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली।

छठे गेम में फेरर ने अपनी सर्विस पर एक मैच प्वाइंट बचाया, मगर नडाल ने दो घंटे 14 मिनट तक चला मैच आखिरकार अपनी सर्विस पर जीत लिया।
और भी
सानिया एक पायदान गिरीं
भूपती-पेस को पहले दौर में बाय
स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने माफी माँगी
अटवाल संयुक्त 16 वें स्थान पर
मुक्केबाजों के प्रति उदासीन रवैया-देवराजन
कोरिया भी देगा हॉकी में चुनौती