मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आनंद की एक और पराजय
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को एंबर ब्लाइंडफोल्ड एंड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप के नौवें राउंड में मंगलवार को यहाँ वसीली इवानचुक के खिलाफ डेढ़ के मुकाबले आधे अंक से पराजय का मुँह देखना पड़ा।

इस बीच आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन ने रूस के अलेक्सांद्र मोरोजेविच को 2-0 से हराते हुए सिर्फ दो राउंड बाकी रहते शिखर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

एरोनियन ने साढ़े बारह अंक लेकर संपूर्ण तालिका में ढाई अंकों की बढ़त बना ली है। आनंद नौ अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। रैपिड और ब्लाइंडफोल्ड में भी एरोनियन सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर आनंद को रैपिड और ब्लाइंडफोल्ड में संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त है।

यूक्रेन के इवानचुक ने ब्लाइंडफोल्ड में आनंद को शुरुआत में ही अपनी चालों से हतप्रभ कर दिया। आनंद को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा था और उन्होंने 16वीं चाल के बाद ही काली मोहरों की ड्रॉ की पेशकश को स्वीकार कर लिया।

रैपिड बाजी भी कोई लंबी नहीं चली और इसमें आनंद को अपनी एक गलती की वजह से मुँह की खानी पड़ी। इवानचुक ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 33 चालों में ही जीत अपने नाम कर ली।

अन्य मुकाबलों में हंगरी के पीटर लेको और यूक्रेन के सेर्गेई कार्जाकिन तथा इसराइल के बोरिस गेलफांद और बल्गारिया के वेसेलिन तोपालोव ने 1-1 से बराबरी की।

रूस के व्लादीमिर क्रैमनिक ने नार्वे के मैग्नस कार्लसन को और हॉलैंड के लियूक वान वैली ने अजरबैजान के शखरयार मामेद्यारोव को आधे के मुकाबले डेढ़ अंकों से हराया।
और भी
रोनित बिष्ट एशियाई टेनिस चैम्पियन
बैकहम के सैकड़े में परिवार भी मौजूद रहेगा
ओलिंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं-पेलोसी
लिसिस्की के खिलाफ सानिया का अभियान
रिंकू ने जीती दि मिलियन डॉलर आर्म
मंजीत कौर प्रशिक्षण लेने अमेरिका जाएँगी