मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बैकहम के सैकड़े में परिवार भी मौजूद रहेगा
शीर्ष फुटबॉलर डेविड बैकहम के इंग्लैंड के लिए 100वें मैच के दौरान उनका पूरा परिवार वहाँ उपस्थित रहेगा। यह मुकाबला पेरिस में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की पत्नी विक्टोरिया, तीन बच्चे व उनके माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य डेविड को फ्रांस के खिलाफ मैत्री मैच में खेलते देखेंगे। रविवार को इंग्लैंड पहुँचे बैकहम पीटर शिल्टन के बाद देश के लिए मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। पीटर ने यह उपलब्धि 20 वर्ष पूर्व हासिल की थी।

खबरों के अनुसार टीम के प्रशिक्षक फेबियो कपेलो बैकहम को दूसरे हाफ में स्थानापन्न के रूप में मौका दे सकते हैं। बैकहम के निकटस्थ सूत्र के अनुसार- वे टीम में वापसी से बेहद खुश हैं। डेविड देश के लिए खेलना पसंद करते हैं और वे इतने उत्साहित हैं जैसे वे अपना पहला मैच खेल रहे हों।
और भी
ओलिंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं-पेलोसी
लिसिस्की के खिलाफ सानिया का अभियान
रिंकू ने जीती दि मिलियन डॉलर आर्म
मंजीत कौर प्रशिक्षण लेने अमेरिका जाएँगी
चारों ओर से हमला बोलना होगा आनंद को
राइस ने विश्व रिकार्ड बनाया