मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओलिंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं-पेलोसी
अमेरिकी सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर चीन के दमन के कारण उठ रही बीजिंग ओलिंपिक के बहिष्कार की माँग से इंकार कर दिया है। वे स्पेन की यात्रा पर थीं।

यूरोप प्रेस समाचार समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार नैन्सी ने पत्रकारों को बताया कि मैं ओलिंपिक खेलों के बहिष्कार के पक्ष में नहीं हूँ। ये खेलों का मामला है।

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने 8 अगस्त को होने वाले बीजिंग ओलिंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम को निरस्त करने की बात से कल इंकार कर दिया था। तिब्बत मामले में दलाई लामा के साथ बातचीत करने से चीन के इंकार करने की स्थिति में बहिष्कार की योजना थी।

पिछले सप्ताह भारत यात्रा पर आईं पेलोसी ने दलाई लामा से पहली बार मंत्रणा की थी। पेलोसी ने कहा था कि यदि पूरी दुनिया के आजादी पसंद लोग तिब्बत में चीन के दमन के खिलाफ नहीं बोलते हैं तो हम दुनिया में कहीं भी मानवाधिकार के ऐसे मामलों में बोलने की नैतिक जिम्मेदारी खो बैठेंगे।

दलाई लामा से मुलाकात और चीन की आलोचना के बाद चीन ने पेलोसी को हत्यारों और लुटेरों का बचाव करने वाला कहा था।
और भी
लिसिस्की के खिलाफ सानिया का अभियान
रिंकू ने जीती दि मिलियन डॉलर आर्म
मंजीत कौर प्रशिक्षण लेने अमेरिका जाएँगी
चारों ओर से हमला बोलना होगा आनंद को
राइस ने विश्व रिकार्ड बनाया
जीव संयुक्त 26वें स्थान पर