भारत की सानिया मिर्जा बुधवार से प्रारंभ हो रही 2.1 मिलियन डॉलर इनामी राशि के सोनी एरिकसन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत वाइल्ड कार्ड प्रविष्टि प्राप्त जर्मनी की साबिने लिसिस्की के खिलाफ करेंगी।
29वीं वरीयता प्राप्त सानिया को अन्य वरियता प्राप्त खिलाड़ियों की तरह पहले दौर में बाय मिला है। यदि सानिया दूसरे दौर में लिसिस्की के खिलाफ जीत जाती हैं तो वे तीसरे दौर में पाँचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी रूस की अन्ना चाक्वेताद्जे के सामने होंगी।
|