आखिरी दौर में कई बोगी करने का खामियाजा जीव मिल्खासिंह को भुगतना पड़ा और वह डब्ल्यूजीसी गोल्फ चैम्पियनशिप में एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर रहे।
जीव ने कुल सात अंडर 281 का स्कोर बनाया। इंडियन मास्टर्स चैम्पियन एसएसपी चौरसिया 51वें स्थान पर रहे, जिन्होंने एक अंडर 287 का स्कोर बनाया।
जीव कल तक संयुक्त 11वें स्थान पर थे लेकिन आखिरी दिन उन्होंने छठे और आठवें होल पर बोगी किया।
|