मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सर्बिया को दोहरी खुशी
विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेसिफिक लाइफ ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुषों का खिताब जीता। महिलाओं में एना इवानोविच विजेता रहीं। इस तरह दोनों ने अपने देश सर्बिया को दोहरी खुशी दे दी।

पुरुषों के फाइनल में सर्बिया के जोकोविच ने अमेरिका के मार्डी फिश को कड़ा संघर्ष कर 6-2, 5-7,6-3 से काबू पाते हुए वर्ष का अपना दूसरा प्रतिष्ठित एटीपी खिताब जीता।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के दो महीने बाद जोकोविच ने यह खिताब जीता है।

महिलाओं के फाइनल में सर्बिया की ही इवानोविच ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-4, 6-3 से पराजित कर वर्ष का अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता। वानोविच के करियर की यह छठी डब्ल्यूटीए सफलता है। कुज्नेत्सोवा इस सत्र में तीसरी बार फाइनल में हारी हैं।
और भी
मशाल प्रज्जवलन समारोह में खलल
जीव मिल्खा संयुक्त 11वें स्थान पर
जोकोविच और इवानोविच ने खिताब जीते
ओलिंपिक मशाल लेकर दौड़ेंगे आमिर खान
भारतीय गोल्फरों का दबदबा
युवा खेलों की मेजबानी बेंगलुरु को