मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जीव मिल्खा संयुक्त 11वें स्थान पर
भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह वर्षा प्रभावित तीसरे राउंड में रविवार को दो अंडर पार 70 का कार्ड लगाकर डब्ल्यूजीसीसीए गोल्फ चैम्पियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर हैं।

जीव ने लगातार दूसरे दिन 70 का कार्ड खेला और वह आठ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। वर्षा और तेज हवाओं के कारण तीसरा राउंड शनिवार को पूरा नहीं हो पाया था और इसे रविवार को पूरा करना पड़ा था।

टूर्नामेंट में शामिल एक अन्य भारतीय एमार एमजीएफ इंडियन मास्टर्स के विजेता एसएसपी चौरसिया ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए तीसरे राउंड में चार अंडर 68 का कार्ड खेला। इससे पहले वह 74 और 73 का कार्ड खेल पाए थे। वह इस राउंड के बाद अपनी स्थिति में सुधार करते हुए एक अंडर 215 के स्कोर के संयुक्त 47 वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

भारत में जन्मे स्वीडन के डेनियल चोपड़ा ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह 211 के स्कोर के साथ संयुक्त 22वें स्थान पर हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ ओगिल्वी ने 16 अंडर 200 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी है जबकि अमेरिका के टाइगर वुड्स पार राउंड खेलने के बाद संयुक्त सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं। वुड्स का तीन राउंड का नौ अंडर 205 का स्कोर है।
और भी
जोकोविच और इवानोविच ने खिताब जीते
ओलिंपिक मशाल लेकर दौड़ेंगे आमिर खान
भारतीय गोल्फरों का दबदबा
युवा खेलों की मेजबानी बेंगलुरु को
आनंद संयुक्त चौथे स्थान पर लुढ़के
डीएलएफ महिला इंडियन ओपन गोल्फ 26 से