बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सहित पर्यावरण के प्रति सजग देश की छह जानी-मानी हस्तियाँ 17 अप्रैल को राजधानी नई दिल्ली में ओलिंपिक मशालवाहक की भूमिका निभाएँगी।
पेइचिंग ओलिंपिक खेलों की ग्लोबल पार्टनर कोका कंपनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मशालवाहक के तौर पर आमिर खान के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी और नवज्योति फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण बेदी, बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नारायण हेगड़े, विश्व वन्य कोष (भारत) के महासचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविसिंह और कोका कोला इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुलसिंह को चुना गया है।
इनके अलावा जमीनी स्तर पर पर्यावरण मुद्दों से जुड़े जाने-माने पर्यावरणविद वाई. सुभाष रेड्डी भी ओलिंपिक मशाल वाहकों के चुनिंदा समूह का हिस्सा होंगे।
|