मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय गोल्फरों का दबदबा
एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट में भारतीय गोल्फरों का दबदबा कायम है और कमाई के मामले में चोटी के 15 गोल्फरों में देश के सात खिलाड़ियों ने जगह पाई है।

मामूली अंतर से बैलेंटाइन्स चैम्पियनशिप खिताब चूकने वाले जीव मिल्खा सिंह 516429 डॉलर के साथ कमाई के मामले में भारतीयों में चोटी पर बने हुए हैं। वह शीर्ष पर चल रहे न्यूजीलैंड के मार्क ब्राउन (556233 डॉलर) से लगभग 40000 डालर पीछे हैं।

इंडियन मास्टर्स विजेता एसएसपी चौरसिया (426260 डॉलर) मलेशिया ओपन चैम्पियन अर्जुन अटवाल (419387 डॉलर) और ज्योति रंधावा (256643 डॉलर) का नंबर जीव के बाद आता है। कमाई के मामले में एशिया के पाँच शीर्ष खिलाड़ियों में चार भारतीय हैं।

दिग्विजय सिंह (124616 डॉलर), शिव कपूर (110254 डॉलर) और गौरव घई (97474 डॉलर) आज जारी सूची में क्रमश: 10वें, 12वें और 15वें स्थान पर बने हुए हैं।
और भी
युवा खेलों की मेजबानी बेंगलुरु को
आनंद संयुक्त चौथे स्थान पर लुढ़के
डीएलएफ महिला इंडियन ओपन गोल्फ 26 से
ओलिंपिक मशाल के लिए कड़ी सुरक्षा
सानिया रैंकिंग में 31वें स्थान पर
15 बैडमिंटन अंपायर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण लेंगे