मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आनंद संयुक्त चौथे स्थान पर लुढ़के
विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद को अंबर ब्लाइंडफोल्ड और रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में यहाँ चोटी पर चल रहे आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के हाथों 0.5, 1.5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

आनंद रैपिड बाजी को ड्रॉ करने में सफल रहे लेकिन ब्लाइंडफोल्ड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय खिलाड़ी को इस हार का खामियाजा उठाना पड़ा और वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान से लुढ़कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुँच गए।

इस हार के बाद आनंद और चोटी पर चल रहे अरोनियन के बीच का फासला भी बढ़ गया है। अब जब सिर्फ तीन दौर का खेल बाकी है, अरोनियन 10.5 अंकों के साथ चोटी पर चल रहे हैं। उनसे एक अंक पीछे नार्वे के मैग्नस कार्लसन हैं, जिन्होंने अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 2.0 से हराया।

हंगरी के पीटर लेको, हॉलैंड के लोइक वान वेली को 1.5, 0.5 से हराकर नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आनंद रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक, बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव और रूस के एलेक्जेंडर मोरोजेविच 8.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

इस हार के बाद आनंद ब्लाइंडफोल्ड में मात्र चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। मोरोजेविच इस वर्ग में साढ़े पाँच अंकों के साथ चोटी पर चल रहे हैं।

आनंद हालाँकि रैपिड वर्ग में साढे़ चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। अरोनियन ने हालाँकि डेढ़ अंक की मजबूत बढ़त बनाई हुई है और वह छह अंकों के साथ चोटी पर बने हुए हैं।

दिन के एक अन्य मुकाबले में टोपालोव ने यूक्रेन के सर्जेई करजाकिन को 1.5, 0.5 से मात दी। टोपालोव ने ब्लाइंडफोल्ड बाजी जीती जबकि रैपिड बाजी को ड्रा कराया।
और भी
डीएलएफ महिला इंडियन ओपन गोल्फ 26 से
ओलिंपिक मशाल के लिए कड़ी सुरक्षा
सानिया रैंकिंग में 31वें स्थान पर
15 बैडमिंटन अंपायर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण लेंगे
हिंसा के बावजूद एवरेस्ट पर जाएगी मशाल
बीजिंग ओलिंपिक होना चाहिए-दलाई लामा