मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फुटबॉल में भारत 143वीं रैंकिंग पर
भारत आज जारी ताजा फीफा रैंकिंग में दो स्थान उठकर 143वें स्थान पर पहुँच गया है और वह इसी रैंकिंग के साथ वर्ष 2007 का समापन करेगा।

भारत ने इस वर्ष की शुरुआत 157वें स्थान से की थी और अपनी नेहरू कप फुटबॉल की सफलता से उसने अपनी रैकिंग में 14 स्थान का सुधार किया। भारत ने अगस्त में अपने से ऊँची रैंकिंग की टीम सीरिया को हराकर नेहरू कप जीता था।

यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार एशियाई देशों में भारत 26वें स्थान पर है, जबकि जापान सबसे आगे है। जापान के बाद ईरान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब का नम्बर है।

दक्षिण एशियाई देशों में भारत के बाद मालदीव 151वें स्थान पर है पाकिस्तान तीन स्थान उठकर 163वें और श्रीलंका दो स्थान उठकर 167वें स्थान पर है और नेपाल क्रमश 168वें और 186वें स्थान पर हैं।

इस बीच अर्जेंटीना 2007 का समापन नम्बर एक टीम के रूप में करेगा, उससे 21 अंक पीछे ब्राजील दूसरे स्थान पर है। विश्व चैम्पियन इटली चार अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।
और भी
प्रधानमंत्री ने दी कार्तिकेयन बधाई
सुविधाएँ बहुत लेकिन खिलाड़ियों का अभाव
कार्तिकेयन ने पहली जीत दिलाई
स्पर्धा में हिस्सा लेना ज्यादा महत्वपूर्ण
मध्यप्रदेश को मिश्रित सफलता
शाहरुख दो एस्ट्रो टर्फ ही लगवा देते