मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
द.अफ्रीका को मिलेंगे मुफ्त टिकट
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) वर्ष 2010 के विश्व कप के मेजबान दक्षिण अफ्रीका को इस महाकुंभ के मुकाबलों के 1 लाख 20 हजार मुफ्त टिकट देगा। इन टिकटों की कीमत फीफा के प्रायोजक अदा करेंगे।

फीफा के महासचिव जेरोम वालके ने पत्रकारों को बताया कि दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉलप्रेमियों को विश्व कप के टिकट सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे। शुरुआती दौर के मुकाबलों के लिए टिकट दर 20 डॉलर रखी गई है।

सबसे महँगी टिकट 160 डॉलर की रखी गई है। 11 जुलाई 2010 को जोहानसबर्ग में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए सबसे महँगी टिकट 900 डॉलर की होगी।
और भी
विश्व स्क्वैश ओपन में पाक खिलाड़ी नहीं
एकतरफा मुकाबले में डेम्पो जीता
सैम्प्रास ने फेडरर को हराया
आनंद पवार क्वार्टर फाइनल में
तीरंदाज डोला बनीं विश्व चैंपियन
सलमान बढ़ाएँगे हॉकी का ग्लैमर