मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भूपेन्द्र बैरी दूसरे दौर में
दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र बैरी ने यहाँ युवा हरप्रीत सिंह को 32-17 से हराकर राष्ट्रीय वन कुशन कैरमबोल चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

पहले दौर के अन्य मैचों में एचएस भोगल ने एसएस आनन्द को 40-29 से और सुमित तलवार ने सुनील अग्रवाल को 34-29 से हराया, जबकि अनिल सभरवाल को वरुण रहेजा से वाकओवर मिल गया।

यह टूर्नामेंट मकाऊ (चीन) में 27 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक होने वाले दूसरे एशियन इंडोर गेम्स के लिए चयन टूर्नामेंट का काम करेगा। यहाँ टूर्नामेंट का विजेता मकाऊ गेम्स में प्रविष्ट होगा।
और भी
ढिल्लों और मोहिता को शीर्ष वरीयता
नई खेल नीति का मसौदा जारी
भारत मेजबानी के लिए तैयार
अभिजीत चौथे स्थान पर
मोहन बागन का भी थीम साँग
हरिकृष्णा ने मिटन को बराबरी पर रोका