अपनी तूफानी रफ्तार से बीजिंग ओलिम्पिक के एथलेटिक्स ट्रैक को हिलाकर रख देने वाले जमैका के 'रिकॉर्ड पुरुष' यूसैन बोल्ट की शान में कसीदे पढ़ने के लिए खेल दिग्गजों को शब्द नहीं मिल रहे हैं। जमैका के कोच डान कैरी का तो यहाँ तक कहना है कि दूसरा बोल्ट तैयार करने में उन्हें कम से कम 20 साल लग जाएँगे।
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी तथा पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और उन्हीं के देश की चैम्पियन धाविका कैथी फ्रीमैन को बोल्ट के तेजतर्रार डगों की कहानी को कागज पर उतारने के लिए अपने शब्दों का पैमाना छोटा महसूस हो रहा है।
बीजिंग ओलिम्पिक की 100 तथा 200 मीटर फर्राटा दौड़ स्पद्धाओं में विश्व रिकॉर्ड... |