मुख पृष्ठ > खेल-संसार > बीजिंग ओलिम्पिक-2008 > समाचार > ध्वज हासिल करने के बाद लंदन में जश्न
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ध्वज हासिल करने के बाद लंदन में जश्न
लंदन में आज लगभग 40 हजार लोगों ने बीजिंग में मेयर बोरिस जॉनसन को ओलिम्पिक ध्वज सौंपे जाने का जश्न मनाया जो 2012 ओलिम्पिक का मेजबान है।

जानसन मंगलवार को ध्वज लेकर लंदन लौटेंगे और सितंबर में पैरालंपिक खेलों के खत्म होने के बाद इन दोनों ध्वजों को सिटी हॉल के बाहर फहराएँगे।

लंदन में रानी के निवास बकिंघम पैलेस के बाहर हजारों लोगों ने झंडे फहराते हुए विविध संगीत के बीच जश्न मनाया।

इस दौरान मैकफ्लाई विल यंग द फीलिंग और रॉयल एयर फोर्स की एयरोबेटिक्स टीम फ्लाई पास्ट करते हुआ दर्शकों का मनोरंजन किया।

जश्न के दौरान ब्रिटेन के ओलिम्पियन भी मौजूद थे, जिसमें डेम मैरी पीटर्स रोजर ब्लैक सैली गन्नेल और शेरोन डेविस शामिल है। लंदन 2012 में तीसरी ओलिम्पिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बनेगा।
और भी
बीजिंग से अभिभूत ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
तूफान रोकने के लिए किया रसायनों का इस्तेमाल
भारतीयों को मिल ही गया हार का बहाना
हम चीन को विवश नहीं कर सकते-रोगे
पदक से चूकने वालों को टीस दे गया बीजिंग
ओलिम्पिक भावना को जिंदा रखने का आह्वान