मुख पृष्ठ > खेल-संसार > बीजिंग ओलिम्पिक-2008 > समाचार > शिमिंग ने दिलाया चीन को 50वाँ स्वर्ण
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिमिंग ने दिलाया चीन को 50वाँ स्वर्ण
खेलों की नयी महाशक्ति बनकर उभरे चीन ने बीजिंग ओलिम्पिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही पीले तमगो का अर्धशतक पूरा कर लिया। अमेरिका उससे मीलों दूर रहा, जिसकी झोली में 35 स्वर्ण पदक आए।

खेलों के इस महासमर के आखिरी दिन आज झू शिमिंग ने चीन के लिए मुक्केबाजी का पहला स्वर्ण जीतकर लाइट फ्लाइवेट खिताब पर कब्जा किया। यह चीन का 50वाँ स्वर्ण था।

16 दिवसीय ओलिम्पिक में आज आखिरी दिन 12 स्पर्धाएँ हुई। अंतिम पदक तालिका में चीन के नाम 50, अमेरिका के 35, रूस के 23 और ब्रिटेन के 19 स्वर्ण पदक रहे। अमेरिका के लिए विश्व रिकॉर्डधारी तैराक माइकल फेल्प्स ने अकेले ही आठ स्वर्ण जीते।

पहली बार चीन इतने स्वर्ण पदक जीतकर अव्वल रहा है। कुल पदकों के मामले में अमेरिका ने 108 पदक के साथ बाजी मारी जबकि चीन को 98 पदक मिले हैं।
और भी
नामचीन सितारों पर भारी पड़े भिवानी के भीम
भारतीय तीरंदाज चंपिया खिन्न
पेट काटकर भी सुशील के दूध पिलाया
ओलिम्पिक खेलों का अद्‍भुत समापन
वांसिरू ने ओलिम्पिक मैराथन जीती
चीन को लाइट हैवीवेट मुक्केबाजी का स्वर्ण