मुख पृष्ठ > खेल-संसार > बीजिंग ओलिम्पिक-2008 > समाचार > तोम्बी देवी प्रारंभिक दौर में ही बाहर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तोम्बी देवी प्रारंभिक दौर में ही बाहर
भारत की के. तोम्बी देवी 29वें ओलिम्पिक खेलों की जूडो प्रतियोगिता में शनिवार को यहाँ महिला 48 किलो वर्ग में प्रारंभिक दौर से ही बाहर हो गईं। तोम्बी पुर्तगाल की अपनी प्रतिद्वंद्वी एना होर्मिगो के सामने सिर्फ ढाई मिनट टिक सकीं।

मणिपुर की इस जूडोका की पैंतरेबाजी में वह पेंच कहीं दिखाई नहीं पड़ा, जिसके बूते उन्होंने पिछले साल यूरोपियन जूडो यूनियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन जूडो में भारत की चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। महिलाओं के 78 किलो वर्ग में दिव्या तेवर अपनी किस्मत आजमाएँगी।

48 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक रोमानिया की एलिना दुमित्रू ने क्यूबा की यानेट बेरमोय को हरा कर हासिल किया। जापान की र्योको तानी और अर्जेन्टीना की पाओला पैरेटो काँस्य पदक की हकदार बनीं।

पुरुषों के 60 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के चोई मिन हो ने जीता। ऑस्ट्रिया के लुडविग पेश्चर को रजत और उज्बेकिस्तान के रिशोद सोबिरोव तथा हालैंड के र्यूबेन होक्स को काँस्य पदक मिला।
और भी
भारत के बिना फीकी पड़ी हॉकी की चमक
टेनिस खिलाड़ी ले सकेंगे 'हीट ब्रेक'
राकेट दाग कर उड़ाए थे बादल
बुश ने आजमाए वॉलीबॉल मैच में हाथ
अमेरिकी वालीबॉल कोच के रिश्तेदार की हत्या
जीत को लेकर आश्वस्त है ऑस्ट्रेलिया