मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईपीएल में सिर्फ मूकदर्शक बने रहे 26 खिलाड़ी  Search similar articles
इंडियन प्रीमियर लीग में कड़ी प्रतिस्पर्धा में कम से कम 26 खिलाड़ी पूरे 44 दिन तक मैदान के बाहर बैठकर मूकदर्शक बने रहे और इनमें अधिकतर वे युवा क्रिकेटर थे जिन्हें प्रत्येक टीम में 22 वर्ष से कम उम्र के चार खिलाड़ी रखने की शर्त के आधार पर चुना गया था।

इन खिलाड़ियों में कोलकाता नाइट राइडर्स के वह छह खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें टीम फ्रेंचाइजी ने कोच जान बुकानन की सलाह पर टीम होटल छोड़ने के लिए कहा था। कोलकाता के इन खिलाड़ियों में सिद्धार्थ कौल, चेतेश्वर पुजारा, यशपालसिंह, सौराशीष लाहिड़ी, रोहन बनर्जी और राणादेब बोस ने एक मैच भी नहीं खेला और वह आधे टूर्नामेंट के बाद टीम से अलग कर दिए गए।

इनमें से पुजारा ने घरेलू क्रिकेट और भारत की जूनियर टीमों के साथ रहते शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें देश के उभरते सितारों में गिना जाता है लेकिन आईपीएल जहाँ अधिकतर क्रिकेटरों को शिखर पर पहुँचा गया वहीं पुजारा जैसे खिलाड़ियों के लिए यह दुस्वप्न से कम नहीं रहा।

किंग्स इलेवन पंजाब के सात और चेन्नई सुपर किंग्स के छह खिलाड़ी भी सिर्फ तालियाँ पीटने और अभ्यास के समय सीनियर खिलाड़ियों को मदद पहुँचाने तक ही सीमित रहे।
और भी
आईपीएल के पहले सफर में हमकदम रहे विवाद
शेन के प्रस्ताव पर विचार करेगा बोर्ड
क्रिकेट के लिए आईपीएल धीमा जहर
धोनी का एक रन डेढ़ लाख रुपए का
जयसूर्या रहे आईपीएल के 'सिक्सर किंग'
सुपरहिट रहा पहला आईपीएल