मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुपरहिट रहा पहला आईपीएल  Search similar articles
छुपे रूस्तमों ने मारी बाजी
ग्लैमर विवादों और रोमांच से भरपूर बॉलीवुड फिल्म की तरह सुपरहिट रहे इंडियन प्रीमियर लीग का पहला साल दिग्गजों की दुर्दशा और एक छिपे रुस्तमों की जीत के लिए याद रखा जाएगा। सबसे कम दामों पर खरीदी गई राजस्थान रॉयल्स की टीम को चैम्पियन बनाने वाले फिरकी के जादूगर शेन वॉर्न का यह करिश्मा क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ कप्तान साबित हुए वॉर्न ने सिताराविहीन टीम को विजेता का दर्जा दिलाकर साबित कर दिया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को वह अभी बहुत कुछ दे सकते थे। उनकी इस जीत के साथ ही 44 दिन तक चले उस सोप ओपेरा का भी पटाक्षेप हो गया, जिसने लोगों को 'सास बहू' सीरियल भुला दिए थे।

बागी इंडियन क्रिकेट लीग को जवाब देने के लिए शुरू की गई इंडियन प्रीमियर लीग एक भी गेंद फेंके जाने से पहले ही हिट हो गई थी, जब प्रायोजकों और टीवी चैनलों में दुनिया की इस सबसे महँगी घरेलू लीग में हिस्सेदारी को लेकर होड़ मच गई थी।

ललित मोदी की परिकल्पना आईपीएल का जादू धीरे-धीरे लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। क्रिकेटप्रेमियों को शहरों के बीच मुकाबले का नया प्रयोग रास आया और यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आइकॉन सचिन तेंडुलकर के आउट होने पर भी यहाँ तालियाँ बजीं।

विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट के नए चेहरों को नामचीन सितारों के साथ जोड़कर आठ टीमें बनाई गई थी। इनमें ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ज्योफ मार्श के बेटे शॉन मार्श सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए जिन्हें बेहद कम दामों पर खरीदा गया था। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 616 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप जीती।

पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने ग्लैन मैग्राथ और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए 22 विकेट चटकाकर परपल कैप अपने नाम की। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीमि जिंटा ने आईपीएल में ग्लैमर जोड़ा और हर मैच में नजर आई। उनके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स ने अक्षय कुमार और मुंबई इंडियंस ने रितिक रोशन को ब्रांड दूत बनाया।

राजस्थान रॉयल्स की खिताबी जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन ॉटसन 474 रन और 17 विकेट के दम पर मैन आफ द टूर्नामेंट रहे। ऐसा नहीं है कि टूर्नामेंट में सब कुछ सकारात्मक ही रहा। मैदान के भीतर और बाहर कई तरह के विवादों ने भी सुर्खियाँ बटोरी।

इनमें सबसे काला अध्याय रहा हरभजनसिंह और एस. श्रीसंथ का थप्पड़ कांड। मुंबई इंडियन्सके लिए खेलने वाले हरभजन ने मैच हारने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के श्रीसथ को चाँटा रसीद कर दिया और तीन करोड़ का जुर्माना तथा पूरे टूर्नामेंट का प्रतिबंध झेलना पड़ा। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थी कि इस विवाद का असर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पर पड़ेगा।
1 | 2  >>  
और भी
मार्श को ऑरेंज, तनवीर को परपल कैप
क्रिकेट के सभी रूपों को मिलेगा प्यार
जाँबाज शेन वॉर्न को सलाम
वॉर्न को अपने युवा खिलाड़ियों पर गर्व
राजस्थान आईपीएल का सरताज
अंतिम 12 गेंदों का रोमांच