मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईपीएल फाइनल के लिए दुगुनी सुरक्षा  Search similar articles
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम से सिर्फ दस किलोमीटर दूर एक आडिटोरियम में विस्फोटक पाए जाने के मद्देनजर आईपीएल फाइनल मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त रामराव वाघ ने बताया कल की घटना के बाद हमने स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के इंतजाम दुगुने कर दिए थे और करीब 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, जिसमें राज्य आरक्षित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

नेरूल स्थित स्टेडियम में बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते भी तैनात कर दिए गए। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकारी भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।

स्टेडियम से दस किलोमीटर दूर वाशी स्थित विष्णुदास भावे नृत्यागृह की सीटों की दो कतारों के बीच से कल विस्फोटक बरामद हुए थे। उस समय वहां एक नाटक का मंचन चल रहा था।
और भी
टेस्ट और वन-डे में भी पहुँचेंगे ट्वेंटी-20 के दर्शक
आईपीएल से क्रिकेट का स्तर नहीं गिरा-सचिन
साल में दूसरा टूर्नामेंट नाकआउट होगा-मोदी
हार्वर्ड के छात्र पढ़ेंगे आईपीएल का पाठ
पंजाब को निगल गया 'पंजाब का मुंडा'
देश के लिए खेलने का दबाव सबसे अधिक