मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > आईप‍ीएल लीग > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हार्वर्ड के छात्र पढ़ेंगे आईपीएल का पाठ  Search similar articles
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को मिली जबर्दस्त सफलता से अचंभित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों ने इसके अध्ययन करने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी आज यहाँ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शरद पवार ने दी। पवार ने कहा कि हार्वर्ड के शिक्षा शास्त्री आईपीएल की सफलता के कारणों का अध्ययन करना चाहते हैं और उन्होंने उनसे संपर्क कर यह इच्छा जताई है।

पवार ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में आईपीएल जैसे क्रिकेटप्रेमियों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया और अब जब आईपीएल समाप्ति पर है तो देश भर से लोग उन्हें एसएमएस कर पूछ रहे हैं कि अब वे अपनी शाम कैसे बिताएँगे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल की एक टीम कोलकाता नाईटराईडर्स के मालिक शाहरुख खान तक ने माना कि उनके इनामी टीवी शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं' को अपेक्षाकृत सफलता न मिलने का एक कारण आईपीएल हो सकती है।

इसके अलावा आईपीएल के कारण कई बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन निर्माताओं ने रोककर रखा हुआ है और जो फिल्में इधर प्रदर्शित हुई हैं, उन्हें आईपीएल की लोकप्रियता का खामियाजा भुगतना पड़ा है और पिछले तीन महीनों में 'जन्नत' जिसकी पृष्ठभूमि क्रिकेट थी, को छोड़कर हर फिल्म को टिकट खिड़की पर निराशा ही हाथ लगी है।
और भी
पंजाब को निगल गया 'पंजाब का मुंडा'
देश के लिए खेलने का दबाव सबसे अधिक
वॉर्न का वापसी की संभावना से इनकार
शीर्ष क्रम ने नहीं निभाई जिम्मेदारी-युवराज
चेन्नई बना असली किंग
बेदी ने की ट्वेंटी-20 की आलोचना